उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
199
Republic Day was celebrated with enthusiasm, excitement, and joy.
Republic Day was celebrated with enthusiasm, excitement, and joy.

जयपुर। जयपुर में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया। सोमवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस की सलामी टुकड़ी ने कलक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिला कलेक्टर ने समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। जिला कलक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं मिठाई भी वितरित की।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने किया झंडारोहण सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर संभागीय आयुक्त पूनम ने संभागीय आयुक्त कार्यालय में झण्डारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सलामी गार्ड का निरीक्षण किया। संभागीय आयुक्त महोदया ने अतिथियों से मुलाकात की और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम)विनिता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) युगान्तर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) मुकेश मुण्ड, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) मेघराज मीणा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् शेर सिंह लुहाडिया जिला रसद अधिकारी संघमीत्रा बड़ाया उपखण्ड अधिकारी राजेश जाखड सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here