जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में तीन वाहन चोरों ने घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को मास्टर चाबी से चुराने का प्रयास किया। लेकिन मास्टर चाबी से थार स्टार्ट नहीं हुई तो शातिर नकबजन महज 2 मिनट में गाड़ी के अंदर रखी हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पीड़ित को वारदात की जानकारी दुसरे दिन थार के गेट खुले हुए मिलने पर चली।
जिसके बाद पीड़ित ने गाड़ी में रखी नकदी संभाली तो गायब मिली। पीड़ित ने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन नकबजनों की करतूत देखने को मिली। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात नकबजनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में स्थित कीर्ति नगर निवासी जतिन पटेल का आरोप है कि शनिवार को ऑफिस ने घर लौटने क बाद उन्होने अपनी थार गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात तीन नकबजनों ने मास्टर चाबी से थार को चुराने का प्रयास किया और लॉक को तोड़ दिया। लेकिन थार स्टार्ट नहीं हुई तो बदमाश डेस्क बोर्ड में रखी 42 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि तीनो नकबजन पावर बाइक से सुबह करीब साढ़े तीन बजे आए थे ओर महज दो ही मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । पुलिस ने सीासीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात तीनों शातिर चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।



















