जयपुर। राजस्थान ललित कला अकादमी की 45वीं छात्रकला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल ने राज्य के निम्नलिखित 10 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है- अरुण कुमार कुमावत, नागौर (एसेडिंग ग्रेण्डूयर), हर्षा सोनी, ब्यावर (द वाल्स आफ प्रोग्रेस), विजय, जोधपुर (जोधपुरी जारोखा). अनन्या सैनी, अजमेर (चित्तौडगढ-1), प्राची शर्मा, जयपुर (मेमोरी लेन), याशिका जागिड, (वाईव आफ राजस्थान), सौरभ यादव, अलवर (जीवन संघर्ष 1), कृष्णकांत टंगुरिया, (वाट अबाउट अस), श्वेता चौहान, जयपुर (अनटाईटिल्ड-1) धर्मेन्द्र पंडित (कधो पर समाज) इस प्रदर्शनी के लिए राज्य भर से 208 छात्र-छात्राओं की 536 कलाकृतियां प्राप्त हुई थी जिसमें से निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिये 110 छात्र-छात्राओं की 145 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे । निर्णायक मण्डल के सदस्य सर्वश्री बलदाऊ वर्मा, हेमन्त जोशी एवं गोपाल शर्मा थे।




















