एथलीट्स एवं पैरा एथलीट्स ने स्किल टेस्ट में दिखाया दमखम

0
59
Athletes and para-athletes showcased their skills in the skill test.
Athletes and para-athletes showcased their skills in the skill test.

जयपुर। सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित एथलेटिक्स ट्रैक पर गुरुवार को सुबह प्रदेश में संचालित—प्रस्तावित एथलेटिक्स अकादमियों,बालिका खेल संस्थानों, पैरा एथलेटिक्स एवं पैरा पावरलिफ्टिंग अकादमियों के लिये भाग ले रहे एथलीट्स ने स्किल टेस्ट में दमखम दिखाया। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा गठित कि गई चयन समिति के सदस्यों द्वारा बारीकी से हर इवेंट पर नज़र रखी गई।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि गुरुवार को आठ दिवसीय चयन ट्रायल के तीसरे दिन बालिका तीरन्दाजी अकादमी-जयपुर (10), बालक तीरन्दाजी अकादमी-डूंगरपुर (14), उदयपुर (20) एवं बालिका खेल संस्थान तीरन्दाती-जयपुर (03) में कुल 47 तीरंदाज़ों का रजिस्ट्रेशन व मेडिकल होने के बाद बैटरी टेस्ट लिया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जहाँ को बालिका हॉकी अकादमी, अजमेर, बालक हॉकी अकादमी,जयपुर, बालिका खेल संस्थान हॉकी, भरतपुर, बालक कबड्डी अकादमी, करौली, बालक कबड्डी अकादमी, चूरू, बालिका कबड्डी अकादमी, चूरू, बालिका खेल संस्थान कबड्डी, जयपुर, बालिका खेल संस्थान कबड्डी, भरतपुर, बालिका खेल संस्थान कबड्डी, उदयपुर, बालक कबड्डी अकादमी, डीडवाना (प्रस्तावित) के लिए ट्रायल में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल करवाने के बाद बैटरी टेस्ट लिया जायेगा। वही तीरंदाज़ों का स्किल टेस्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here