जयपुर। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में आठ दिवसीय विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा के चौथे दिन बालिका हॉकी अकादमी-अजमेर (119), बालक हॉकी अकादमी-जयपुर (190), बालिका खेल संस्थान हॉकी-भरतपुर (20), बालक कबड्डी अकादमी-करौली (79), बालक कबड्डी अकादमी-चूरू (91), बालिका कबड्डी अकादमी-चूरू (44), बालिका खेल संस्थान कबड्डी-जयपुर (47), बालिका खेल संस्थान कबड्डी-भरतपुर (14), बालक कबड्डी अकादमी (प्रस्तावित) डीडवाना (23) में कुल 627 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनका रजिस्ट्रेशन व मेडिकल होने के बाद बैटरी टेस्ट लिया गया। वही तीरंदाजों का स्किल टेस्ट हुआ।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव श्रीमती नीतू बारूपाल ने बताया कि शनिवार को जहाँ बालक बास्केटबॉल अकादमी-जैसलमेर, बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वर्ग)-जयपुर, बालिका बास्केटबॉल अकादमी-जयपुर, बालिका खेल संस्थान बास्केटबाल-उदयपुर, बालक बास्केटबॉल अकादमी (प्रस्तावित)-सीकर, बालक बास्केटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-बाड़मेर के लिए ट्रायल में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल करवाने के बाद बैटरी टेस्ट लिया जायेगा। वही हॉकी एवं कबड्डी के खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट होगा।




















