जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर के तत्वावधान रविवार की सुबह मोतीडूंगरी गणेश जी मंदिर में गणेश जी महाराज निमत्रंण देकर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज से चेटीचंड कार्यक्रमों की सफलता की प्रार्थना की जाएगी। जिसमें समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ एक मार्च से होगा और चेटीचंड महोत्सव 20 मार्च भक्तिभाव से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ललित राजू ने बताया कि भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य माना जाता है ,उनके पूजन से सभी बाधाएं दूर हो कर चेटीचंड कार्यक्रमों में सफलता प्राप्त होगी।
अध्यक्ष नरेंद्र मूलचंदानी और महासचिव प्रमोद नवानी ने बताया कि गणेश जी के पूजन से बुद्धि ,विवेक और निर्णय क्षमता में बढ़ोतरी होती है, वहीं मानसिक शांति और आत्म बल प्राप्त होता है ।भगवान गणेश जी को दुर्वा और मोदक अर्पित किए जाएंगे ।पूजन के उपरांत सभी भक्त गण वाहन रैली से मालवीय नगर सेक्टर 2 स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचेंगे वहां वरुणावतार भगवान श्री झूलेलाल जी का पूजन होगा ।




















