ग्वालिया बाबा मंदिर में 5वीं बार चोरी: ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

0
57

जयपुर। खोरा बीसल थाना इलाके में स्थित मंशारामपुरा के प्रसिद्ध ग्वालिया बाबा मंदिर में अज्ञात चोरों ने पांचवी बार निशाना साधते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और श्रद्धालुओं में गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने मंदिर परिसर के बाहर एकत्रित होकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बढ़ती चोरी के मामले को लेकर पुलिस को आंदालने की चेतावनी दी।

गौरतलब है कि थाना इलाके में स्थित मंशारामपुरा गांव में प्राचीन ग्वालिया बाबा का मंदिर बना हुआ है। जिसके गर्भगृह से भगवान के लाखों रुपए के सोने -चांदी के आभूषण अज्ञात नकबजन चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात नकबजनों ने पांचवीं बार मंदिर के चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here