जयपुर। ब्लिट्ज़श्लैग मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव की शाम को भव्य आयोजनों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह उत्सव रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और सांस्कृतिक उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण रहा।
उत्सव का शिखर अंतिम दिन तब देखने को मिला, जब बहुप्रतीक्षित प्रोनाइट में प्रसिद्ध गायिका शालमली खोलगड़े ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी ऊर्जावान और भावपूर्ण गायन शैली ने विशाल दर्शक-समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर को संगीत, रोशनी और उत्साह से भर दिया। यह संगीतमय संध्या महोत्सव का सबसे यादगार क्षण बन गई।
ब्लिट्ज़श्लैग’26 के दौरान परिसर में विभिन्न कला, सांस्कृतिक और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। क्रिएटिव आर्ट्स क्लब द्वारा कीचेन मेकिंग, बुकमार्क मेकिंग और फैशनिस्टा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि क्विज़ क्लब ने बज़ बैटल और मिस्ट्री पैलेस के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को चुनौती दी।
ओपन एयर थिएटर में डांस क्लब द्वारा कैच द हुक स्टेप तथा शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य क्लब द्वारा नृत्यांजलि जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। फिल्म मेकिंग क्लब ने फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से छात्र रचनात्मकता को मंच प्रदान किया, वहीं उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ ने ह्यूमन मोनोपॉली नामक रोचक और सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया।
फोटोग्राफी क्लब ने मोमेंट्स, सिने फ्रेम और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से महोत्सव की यादों को संजोया। दिन-3 का एक प्रमुख आकर्षण डिबेट क्लब द्वारा आयोजित ब्लिट्ज़्स गॉट लेटेंट रहा ने पूरे दिन परिसर में उत्साह बनाए रखा।



















