अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर ग्रामीण का अभ्यास वर्ग आयोजित

0
142

जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जयपुर ग्रामीण इकाई द्वारा रविवार को अभ्यास वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य साहित्यिक चेतना का संवर्धन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा नवंबर माह में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों की जानकारी जिला इकाई तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रथम सत्र में परिषद का परिचय एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मनोज कुमार, अखिल भारतीय संगठन मंत्री तथा केशव शर्मा, प्रदेश महामंत्री ने परिषद की गतिविधियों, उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला।


द्वितीय सत्र में संगठन परिचय एवं साहित्य परिषद में कार्य कैसे करें? विषय पर चर्चा हुई। डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. विपिन चंद्र ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली, सदस्य विस्तार, साहित्यिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा ग्रामीण अंचल में साहित्यिक चेतना के प्रसार को लेकर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया।

प्रस्तावना विकास बागड़ा ने प्रस्तुत की तथा अंत में पुरुषोत्तम गुप्ता ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। अभ्यास वर्ग में उपस्थित साहित्यकारों और कार्यकर्ताओं ने परिषद के उद्देश्यों को समाज तक पहुंचाने और साहित्यिक गतिविधियों को व्यापक बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here