जयपुर। जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जयपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों में जागरुकता बढ़ाने और सुरक्षा देने के उद्देश्य से मेट्रो चौपाल का आयोजन किया गया। इस पहल से पहला उद्देश्य यात्रियों से सीधे संवाद करना था। मेट्रो चौपाल में यात्रियों की समस्या को सुना गया और उसके निराकरण के लिए सुरक्षित यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार पुलिस कमिश्नर जयपुर,मेट्रो रेल के करण सिंह मीणा, जीएस ऑपरेशन मेट्रो रेल एवं अन्य मेट्रो अधिकारी और कर्मचारियों से यात्रियों से बातचीत की।
इसी दौरान उन्होने सुरक्षित तरीके से मेट्रो ट्रेन में चढ़ना और उतरना , प्लेटफॉर्म पर पीली लाइन के पीछे खड़े रहना, ट्रेन में चढ़ते या उतरते वक्त जल्दबाजी नहीं करना, एस्केलेटर और लिफ्ट के सुरक्षित के सुरक्षित उपयोग के नियम की पालना ,आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर एवं प्रक्रिया की जानकारी, संदिग्ध गतिविधियों या लावारिस सामान की सूचना के बारे में जागरुक किया।
इसी के साथ मेट्रो स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। वही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेट्रो यात्रियों से सुझाव मांग और सुरक्षा संबंधित पम्पलेट का वितरण किया।



















