नए एल्बम राजा हिंदुस्तानी में किंग ने अपने संस्कारों से मिली संगीत परंपरा को नए रूप में प्रस्तुत किया

0
59
album Raja Hindustani
album Raja Hindustani

पॉप आइकन किंग ने अपना अब तक का सबसे बड़ा एल्बम राजा हिंदुस्तानी प्रस्तुत किया है। आधुनिक पॉप शैली के माध्यम से भारत की समृद्ध संगीत परंपरा का भव्य उत्सव इस परियोजना में देखने को मिलता है। इस एल्बम में किंग ने सुरमयी कथन शैली अपनाते हुए भारतीय संगीत जगत की प्रभावशाली आवाज़ों — श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान, शान, कुमार सानू और रेखा भारद्वाज — के साथ सहयोग किया है। वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया द्वारा जारी यह एल्बम भारतीय संस्कृति में इन दिग्गजों द्वारा रची गई कालातीत जादूगरी का सम्मान करता है और उस भावनात्मक ध्वनि संसार को नई पीढ़ी के लिए पुनः साकार करता है।

पहले दो सिंगल्स “कमाल है” और “जो इश्क हुआ” एल्बम की मधुर दिशा तय करते हैं। “मज़ा प्यार करने में” एक रोमांटिक केंद्रबिंदु के रूप में उभरता है, जिसमें किंग और कुमार सानू नॉस्टैल्जिया और आधुनिक ताज़गी का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हैं। इस गीत के वीडियो में कुमार सानू किंग के साथ स्क्रीन पर दिखाई देते हैं — जो पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक दुर्लभ और पूर्णता का क्षण दर्शाता है।

इसके बाद सुनिधी चौहान के साथ उत्साहपूर्ण, रेगे शैली से सुसज्जित “ये दिल मुझको तू दे दे” आता है, जबकि “ये सफर” में शान के साथ मित्रता और साथ निभाने की गर्माहट झलकती है। श्रेया घोषाल के साथ “हाल ए दिल” अलौकिक शांति का अनुभव कराता है, वहीं रेखा भारद्वाज “वो पहला अक्षर” में काव्यात्मक गहराई जोड़ती हैं। अंतिम सोलो गीत “आहिस्ता आहिस्ता” भावपूर्ण गीतों और उत्सवी संगीत संयोजन के साथ एल्बम का आनंदमय समापन करता है।

इस परियोजना के बारे में किंग कहते हैं: “राजा हिंदुस्तानी उस संगीत को सम्मान देने का मेरा तरीका है जिसने मुझे गढ़ा है, और अपनी आवाज़ व संगीत को नई दिशा देने का प्रयास भी है । जिन दिग्गजों को सुनते हुए मैं बड़ा हुआ, उनके साथ काम करना अपने आप में अविश्वसनीय है। उनकी आवाज़ों ने मुझे सुर, भाव और कहानी कहने की कला समझना सिखाया।

आज उनके साथ गाना केवल सहयोग नहीं, बल्कि एक पूर्ण चक्र जैसा अनुभव है। यह एल्बम पारंपरिक और आधुनिक, नॉस्टैल्जिया और वर्तमान पीढ़ियों को जोड़ने के बारे में है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि भारतीय पॉप संगीत परंपरा से जुड़ा होते हुए भी वैश्विक, आधुनिक और निडर हो सकता है। मेरे लिए राजा हिंदुस्तानी कृतज्ञता और आत्म-अभिव्यक्ति दोनों है।”

इस एल्बम के माध्यम से किंग सुरेलता, भावविश्व और कथन शैली की ओर लौटते हुए समय के दो सिरों को जोड़ने वाली एक संगीत यात्रा प्रस्तुत करते हैं। राजा हिंदुस्तानी अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here