नकाबपोश बदमाशों ने होटल मालिक पर किया जानलेवा हमला

0
59

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार देर रात एक होटल में जमकर तोड़फोड़ करते हुए होटल मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़ित होटल मालिक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई और मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की छानबीन शुरु कर दी है।

कांस्टेबल ममता ने बताया कि थाना इलाके में रहने वाले मांगीराम मीना ने मामला दर्ज कराया है कि वाटिका रोड पर उसकी राधा रानी दाल बाटी भोजनालय’ नाम से होटल है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे, जब मांगीराम काउंटर पर बैठे थे, तभी छह नकाबपोश बदमाश बाइकों पर सवार होकर आए और दौड़ते हुए होटल के अंदर घुसे और डंडों से होटल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

नकाबपोश बदमाशों ने होटल में रखा सारा सामान तोड़ दिया और अंदर बैठे मांगीराम पर भी डंडो, लाठी और सरिए से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने अपना बचाव करते हुए होटल के बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने मांगीलाल को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here