फागोत्सव: खोले के हनुमान मंदिर मे सजी फागुनिया झांकी

0
30
Fagotsav: Phaguniya tableau decorated in Hanuman temple of Khola
Fagotsav: Phaguniya tableau decorated in Hanuman temple of Khola

जयपुर। श्री खोले के हनुमान मंदिर में रंग गुलाल व फूलों की झांकी सजाकर शनिवार को फागोत्सव में ‘रुत आई रे… धमाल व गोरी म्हारी ए…” रसिया पर शेखावाटी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया । श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि सायं 6 बजे शेखावाटी सांस्कृतिक कला मंदिर के कलाकार सोहनलाल तंवर के नेतृत्व में चंग व ढप्प वाद्ययंत्रों पर होली गीत में रसिया व धमाल गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों की ओर से रासलीला की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। लोक नृत्य के साथ फूल व गुलाल से होली खेली गई । श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा ने बताया कि फागोत्सव समूह की एकता का अनूठा उदाहरण है शेखावाटी के कलाकार हर वर्ष फागुन माह में अपनी प्रस्तुति के लिए श्री खोले के हनुमान मंदिर आते हैं । फागोत्सव के तहत मंदिर के सभी विग्रहों को गुलाल अर्पित कर मनमोहन फाल्गुनी श्रृंगार किया गया। मंदिर प्रांगण में आए श्रद्धालुओं का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार अभिनंदन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here