जयपुर। गायत्री परिवार की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत मानसरोवर के सेक्टर 80 स्थित शहीद कर्नल जयप्रकाश जानू उद्यान में दीपयज्ञ किया गया। स्नेहा पारीक ने बताया कि दीपयज्ञ में सनातन धर्म से जुड़े परिजनों से संगठित होकर सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव के साथ वर्तमान चुनौतियों का सामना करने का अनुरोध किया गया। वेद मंत्रों के साथ देवी-देवताओं का भावभरा आह्वान कर पंचोपचार पूजन किया गया। दीपक प्रज्जवलित कर अक्षत के माध्यम से आहुतियां प्रदान की गई।
गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार, गायत्री कचोलिया, दिनेश आचार्य, गायत्री प्रसाद दुर्गापुरा चेतना केन्द्र से सुशील कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सीताराम पुजारी, अशोक प्रजापत, वैद्य सत्येंद्र, जे पी मीणा, दिनेश बिहारी शर्मा ने भाग लिया। इस मौके पर साहित्य स्टॉल भी लगाई गई। ब्रह्मभोज में आधे मूल्य पर साहित्य उपलब्ध कराया गया।




















