फागोत्सव की धूम:पाछां सै मटकी फोरी या काहे की होरी कानूड़ा

0
47
Rangila Fagotsav on March 1
Rangila Fagotsav on March 1

जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति की ओर से विभिन्न देवालयों के आयोजित फागोत्सव के क्रम में शनिवार को चांदपेाल बाजार के जय लाल मुंशी का रास्ता स्थित युगल कुटीर में श्री प्रेमभाया सरकार का फागोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी का पुष्पों का श्रृंगार कर गुलाल अर्पित की गई। भक्तों ने पांछा से मटकी फोरी या काहे की होरी कानूड़ा के साथ फागोत्सव का शुभारंभ किया।

ऋषभ साहू ने मत फोड़ो घनश्याम हमारी गगरी…, राघव खण्डेलवाल ने होरी होरी होरी आवो खेलां सब होरी…, होरी खेल रहे नन्दलाल… से भक्ति रस बरसाया । इस अवसर पर भक्तों ने फूलों की होली खेली। प्रवक्ता लोकेश शर्मा ने आभार प्रकट किया। समिति के अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि रविवार को मां भगवती सेवा समिति के तत्वाधान में मानसरोवर के स्वर्ण पथ स्थित श्री मातेश्वर महादेव मंदिर में शाम 4:15 से रात्रि 8: 30 तक फागोत्सव मनाया जाएगा।

खोले के हनुमान मंदिर में सजी फागुनिया झांकी

श्री खोले के हनुमान मंदिर में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे फूलों की झांकी सजाई गई। शेखावाटी कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। शेखावाटी सांस्कृतिक कला मंदिर के कलाकार सोहनलाल तंवर के नेतृत्व में चंग और ढप पर होली गीत में रसिया और धमाल पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने रासलीला की आकर्षक प्रस्तुति दी। लोक नृत्य के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली गई।

गुलाल से रंगे गजरों से किया श्याम प्रभु का श्रृंगार

श्री गणेश मित्र मंडल का 24वां वार्षिकोत्सव शनिवार को गलता गेट के पास गोवर्धनपुरी स्थित भौमियां जी का मंदिर में मनाया गया। बाबा श्याम का गुलाल से रंगे गजरों से श्रृंगार कर सतरंगी गुलाल अर्पित की गई। छप्पन भोग की झांकी सजाई । अखंड ज्योत प्रज्वलित कर गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। श्री गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष राजकुमार पलडिया ने बताया कि भजन गायक अमित नामा, राज राठौड़, दिनेश गौतम, अनिल, ज्योति पाराशर, राहुल खंडेलवाल, सोनिया शर्मा, कुमार मुकेश, मंजू शर्मा, गौरव सिंह ने फाल्गुनी रचनाओं से रिझाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here