चलती बस में जहरखुरानी की वारदात, शातिर बदमाश कैश न मोबाइल समेत तीन लाख रुपए लेकर फरार

0
28

जयपुर। विधायकपुरी थाना इलाके में चलती बस में नशीला बिस्किट खिलाकर जहर खुरानी की वारदात सामने आई है। शातिर बदमाश ने बेहोशी की हालत में पीड़ित की जेब से तीन लाख रुपए व मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गया। जहरखुरानी के शिकार पीड़ित को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। होश में आने के बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात बमदाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी कर दी है।

थानाधिकारी नरेन्द्र कुमार ने बताया की गलतागेट के बासबदनपुरा निवासी अबरार मोहम्मद (47) 20 फरवरी को वह प्राइवेट बस से दिल्ली से जयपुर आने के लिए बैठे थे। इसी दौरान पास वाली सीट पर एक शातिर बदमाश यात्री बन कर बैठ गया और चलती बस में जान पहचान निकाल कर बातचीत शुरु कर दी।

शातिर बदमाश ने पीड़ित को नशीला बिस्किट खाने के लिए दिया , मना करने पर आरोपी ने काफी दबाव बनाया । बिस्किट खाते ही अबरार मोहम्मद को बेहोशी छाने लगी। कुछ देर बाद ही पीड़ित अबरार मोहम्मद बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में शातिर बदमाश ने अबरार मोहम्मद की जेब में रखे तीन लाख रुपए और मोबाइल फोन निकाल लिए और फरार हो गया।

रोडवेज ऑफिस पहुंचने पर बस स्टाफ ने कराया अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि बस स्टाफ ने सभी सवारियों को उतरने के बाद परिवहन मार्ग रोडवेज कार्यालय में बस लगा दी। तभी सीट पर बेहोशी की हालत में एक युवक सीट पर पड़ा मिला। बस स्टाफ ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और बेहोश युवक को तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here