पन्द्रह हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0
55
Patwari arrested for taking bribe of 15,000 rupees
Patwari arrested for taking bribe of 15,000 rupees

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अलवर में कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने पटवार हल्का खोहरी तहसील बानसूर जिला कोटपूतली-बहरोड़ में कार्यरत पटवारी अतुल कुमार यादव को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी अलवर को एक शिकायत मिली थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि उसने अपने और अपनी भाभी के नाम से ग्राम खोहरी तहसील बानसूर में करीब साढ़े पांच बीघा जमीन 22 जनवरी 2026 को खरीदी थी और उसी दिन तहसीलदार कार्यालय बानसूर में उसकी रजिस्ट्री भी करवाई थी।


आरोप है कि खरीदी गई जमीन का इंतकाल खोलने और रहन का राजस्व रिकॉर्ड से अंकन हटाने के बदले हल्का पटवारी अतुल कुमार यादव ने परिवादी से पन्द्रह हजार रुपये रिश्वत की मांग की और उसे परेशान किया। शिकायत के सत्यापन के दौरान 6 फरवरी 2026 को भी आरोपी द्वारा रिश्वत मांगना पाया गया। इसके बाद एसीबी चौकी अलवर प्रथम ने कार्रवाई की योजना बनाई। अलवर चौकी प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी पटवारी को परिवादी से पन्द्रह हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here