फागण के श्रृंगार में सजे गणपति बप्पा फूलों और गुलाल गोटे के साथ खेली होली

0
72
Ganpati Bappa
Ganpati Bappa

जयपुर। छोटी काशी में बुधवार को फागोत्सव की धूम देखने को मिली। मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित अन्य गणेश मंदिरों में फागोत्सव मनाया गया। गणेश जी विशेष पूजा-अर्चना की गई। गणेशजी को नवीन पंचरंगी साफा धारण कराकर फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया गया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में फूलों और गुलाल गोटे के साथ होली खेली गई। फूलों के सिंहासन पर विराजमान होकर भगवान गणेश जी ने भक्तों के साथ फूलों और गुलाल गोटो से होली खेली। शाम को शेखावाटी ढफ वादन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

फाग उत्सव के विशेष अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश को केसरिया पोशाक और पचरंगी साफा धारण करवाया गया। उन्हें फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया गया। फूलों के सिंहासन पर विराजमान होकर गणेश जी ने भक्तों के साथ फूलों और गुलाल गोटों से होली खेली। भक्तों ने भी फूलों और गुलाल गोटों से गणेश जी के साथ होली खेली। मंदिर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान शेखावाटी के कलाकारों ने ढप पर धमाल गाई और नृत्य किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से राजस्थानी संस्कृति की छठा बिखेंगी।

श्री नहर के गणेशजी मंदिर में विशाल फागोत्सव की बुधवार को धूम मची

ब्रह्मपुरी माउंट रोड़ पर स्थित अति प्राचीन दाहिनी सूँड दक्षिण मुखी श्री नहर के गणेश जी महाराज के मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष विशाल फागोत्सव बुधवार को मनाया गया । मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि यह उत्सव मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रातः गणपति की पूजा अर्चना करके रंग बिरंगी फागुणिया पोशाक पहना कर प्रारंभ हुआ।

इस पावन अवसर पर मंदिर में रंग बिरंगे परिधानों एवं ढ़प – चंग – पिचकारी, रंग बिरंगी गुलाल से नयनाभिराम फागुणियाँ झाँकी सजायी गयी तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक पद्मश्री गुलाबो सपेरा व साथी कलाकार, सुरेश पाँचाल , नृत्य गुरु राजेन्द्र राव व उनके शिष्यगण, गोपाल सिंह राठौड़ एवं भवई नृत्यांगना आचुकी सागर के भवई तथा मीनाक्षी डांसर व श्याम जी झांकी वालों की झांकियों तथा परवीन मिर्जा, उग्रसेन तँवर के कार्यक्रम हुए , तथा आरती के पश्चात राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकारों के नृत्य के कार्यक्रम हुए जिसमें प्रमुख रूप से नृत्य गुरू शशि साँखला व शिष्यगण, संगीता सिंघल व शिष्यगण, शिवी जोशी, मोनिका अग्रवाल, नलीनी , रोहित मदन महाराज, जयराज जबड़ा व शिष्यगण, परमेश्वर कथक, सांवरमल कथक, दिलशाद इत्यादि के कार्यक्रम हुए मंच संचालन राजेश आचार्य व आर डी अग्रवाल ने किया। हाजिरी देने वाले सभी कलाकारों का मंदिर परिवार की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here