जयपुर । आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम एवं शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 28 फरवरी (शनिवार) को दोपहर 12 से 2 बजे तक शिप्रापथ थाने पर उपस्थित रह कर जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान मानसरोवर सर्कल के शिप्रा पथ, मानसरोवर, नारायण विहार,पत्रकार कॉलोनी एवं मुहाना पुलिस थाने क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी।




















