हास्य कवि सम्मेलन 28 फरवरी को जयपुर में

0
109

जयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल के बैनर व जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन नॉर्दर्न रीजन के सहयोग से 20वां हास्य कवि सम्मेलन 28 फरवरी को शाम 7 बजे बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर देश के ख्यातनाम कवि अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को गुदगुदायेंगे। इस आयोजन की बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन ने किया।

संस्थापक सुभाष चंद्र ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में फर्रूखाबाद पर सरदार मंजीत सिंह, उज्जैन के अशोक भाटी, शाजापुर के अशोक नागर, रतलाम के राकेश शर्मा,मेरठ की शुभम त्यागी,नाथद्वारा के कानून पंडित व कवि सम्मेलन की सूत्रधार डॉ. प्रेरणा ठाकरे सहित अन्य कवि हास्य रचनाएं सुनाएंगे। आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here