जयपुर। गोविंद देवजी में फागोत्सव के दौरान गुरुवार को पंडित जगदीश प्रसाद शर्मा के सानिध्य में गायक कार गजानंद जी समूह की और से नाचै पाछा से मटकी फोड़ी, नथ म्हारी दीजो जी गिरधारी, वही गौरव जैन के सानिध्य में कन्हैया संग चलो गुईया आज खेले होरी, गोपाल सिंह राठौड़, पूजा राठौर और माही के निर्देशन में चलो वृषभान दुलारी खेलत… संजय राजदा, मंजू शर्मा के निर्देशन में महीनो फागण को,कुंज बिहारी जाजू के सान्निध्य में सांवरिया आओ होली खेलत होरी, अर्जी म्हारी जी गाकर फाग उत्सव मनाया गया।
इस मौके पर नृत्य गान करते हुए संगीता मित्तल के नेतृत्व में फाग खेलन बरसाने आए हैं… कौशल कांत जी समूह की ओर से श्री कृष्ण शरणम शुद्ध कत्थक से सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं ज्योति एवं भारती गोस्वामी समूह की ओर से होरी खेलत नंदलाल कैसी होरी आई रे… सबके मन को भाई.. वही हरीश गंगवानी जी समूह की ओर से ध्रुपद का गायन किया गया जिसमें होरी खेले कृष्णा, होरी खेले राधा होरी …नूपुर व ग्रुप ने मोहे छेड़ो ना नंद के लाल… ठुमरी पर नृत्य किया।
इसी प्रकार पंडित अविनाश शर्मा समूह की ओर से लट्ठमार होली का विशेष आयोजन किया गया। इसमें रिचा गुप्ता, पंडित घनश्याम गंगवानी ने कान्हा खेलूं कहां ऐसी होरी… इस मौके पर हरीश गंगवानी, रमेश मेवाल, गोपाल सिंह खींची, शालिनी भार्गव को गोविंद अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय रायजादा और मंजू शर्मा ने किया।वही आराध्य देव के साथ दरबार में भक्तों ने पुष्प होली खेली। इस मौके पर श्री राधा कृष्ण जुगल दर्शन की विशेष रचना झांकी सजाई गई।




















