फागोत्सव में रंगों और भक्ति की बही सरिता

0
60
A stream of colours and devotion flows during the festival of colours
A stream of colours and devotion flows during the festival of colours

जयपुर ।श्री राम मंदिर आदर्श नगर में फागोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण पूरी तरह राधा-कृष्ण की भक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर मथुरा से पधारे गोस्वामी पवन चतुर्वेदी ने पारंपरिक होली के फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। “अरी सखी आज होली खेलें नंदलाल” और “बरसाने में होली रे रसिया” जैसे फाग गीतों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने ठाकुर जी के संग फूलों की होली खेली। मंदिर परिसर में ढोलक, मंजीरा और झांझ की धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए।पंडित बनवारी लाल शर्मा ने भगवान की आरती उतारी ।अध्यक्ष हरचरण लेकर और महासचिव अनिल खुराना ने कार्यकारिणी सदस्यों को चंदन का तिलक लगाया ।कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

पूरा मंदिर परिसर “राधे-राधे” और “श्याम नाम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया ।कार्यक्रम में कार्यकारिणी के रवि सचदेव ,संजय आहूजा ,रमेश गुलाटी ,लक्ष्मण मलिक,जितेंद्र चड्ढा सहित कई भक्तों ने सेवाएं दीं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here