गोपाल शर्मा ने कैग रिपोर्ट के हवाले से कांग्रेस शासन में ट्रॉमा सेंटर निर्माण में गड़बड़ियों के लगाए आरोप

0
46
MLA Gopal Sharma raised the issue of law and order and public safety in the Legislative Assembly.
MLA Gopal Sharma raised the issue of law and order and public safety in the Legislative Assembly.

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयकों पर चर्चा के दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दों पर आड़े हाथों लिया। विधायक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन में नरेगा सहित कई योजनाओं में घोटालों की शिकायतें केंद्र तक पहुंचीं।

जांच में ऐसे मामले सामने आए जहां वर्षों तक कागजों में तालाब खुदाई दिखाई गई। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं मिला। उन्होंने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्रॉमा सेंटर निर्माण में अनियमितताओं और जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर भी सवाल उठाए। तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति “खाओ, पीयो, पचाओ और डकार मत लो” वाली रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों में अच्छे बजट के बाद वित्त मंत्रियों को हटा दिया जाता था। जबकि भजनलाल शर्मा सरकार स्थिरता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। विपक्ष द्वारा सरकारी मुख्य सचेतक के साथ किए गए व्यवहार को उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और दलित समाज का अपमान बताया और इसकी कड़ी निंदा की।

विधायक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में समझाइश से सैकड़ों वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त कर सरकार को सौंपी गई है। उन्होंने सिविल लाइंस में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने, पूर्व में पारित नाम परिवर्तन प्रस्ताव लागू करने, एलिवेटेड रोड की शीघ्र स्वीकृति तथा कलेक्ट्रेट सर्किल पर तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग निर्माण की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here