राधा कृष्ण मंदिर में फागोत्सव रविवार को

0
39
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month

जयपुर। दादी का फाटक मुरलीपुरा के विकास नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में एक मार्च को दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रंग रंगीला फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महंत पं. श्याम सुंदर चतुर्वेदी और मनु महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार को विकास नगर विकास समिति और गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के कार्यकर्ताओं ने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर ने बताया कि फागोत्सव में फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुतियां दीं जाएंगी।

प्रख्यात कलाकार राधा-कृष्ण का स्वरूप बनकर रास लीला करेंगे। मयूर नृत्य के बाद जमकर फूलों की होली खेली जाएगी। चंग-ढप की थाप पर शेखावाटी धमाल होगी। इस मौके पर अनेक विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। फागोत्सव से पूर्व सुबह 8 से 10 बजे तक नव विवाहित दंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ गायत्री महायज्ञ होगा। शुक्रवार को घर-घर जाकर लोगों को यज्ञ और फागोत्सव का आमंत्रण दिया गया।

शिव हनुमान मंदिर में फागोत्सव रविवार को

श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर सेवा न्यास के तत्वावधान में मंदिर संचालन एवं सेवा समिति की ओर से मुरलीपुरा स्थित श्री शिव-हनुमान मंदिर में दोपहर दो से शाम साढ़े छह बजे तक 1 मार्च को श्री श्याम बाबा का फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाबा श्याम की आकर्षक एवं मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। पं. कृष्णा शर्मा ने बताया कि छप्पन भोग अर्पण, इत्र वर्षा तथा सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here