स्टाफ विकास कार्यक्रम का सफल समापन

0
29
Successful completion of the staff development program
Successful completion of the staff development program

जयपुर। स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान (SKIT), जयपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय स्टाफ विकास कार्यक्रम “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं कौशल (LaSS-2026)” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रयोगशाला एवं औद्योगिक सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्टाफ को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा सतत सुधार (काइजेन), व्यवहार आधारित सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा अभ्यास, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अग्निशामक यंत्र एवं हाइड्रेंट प्रणाली के संचालन, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS), सीपीआर (CPR), प्राथमिक उपचार तथा 5S सुरक्षा प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here