मानसरोवर विराट सिंधु मेला-2026 सोमवार 16 मार्च को

0
61
Mansarovar Virat Sindhu Mela-2026 on Monday, March 16
Mansarovar Virat Sindhu Mela-2026 on Monday, March 16

जयपुर। पूज्य सिंधी पंचायत समिति, सेक्टर 12, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर एवं श्री झूलेलाल फाउंडेशन राजस्थान के तत्वावधान में मानसरोवर विराट सिंधु मेला-2026 सोमवार 16 मार्च 2026 को धूमधाम से आयोजित होगा। श्री झूलेलाल फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार लख्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चेटीचंड महोत्सव के पावन पर्व पर अग्रवाल फार्म मानसरोवर स्थित एस.एफ.एस. सामुदायिक केंद्र में दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक विराट सिंधु मेला आयोजित होगा।

पूज्य सिंधी पंचायत समिति, सेक्टर 12, अग्रवाल फार्म, मानसरोवर के अध्यक्ष मुकेश कुमार लख्यानी ने बताया कि इस अवसर पर दोपहर 2 बजे शीश महल झूलेलाल मंदिर से एक भव्य ज्योत यात्रा भी निकाली जाएगी जो मध्यम मार्ग होते हुए एस.एफ.एस. सामुदायिक केंद्र पहुंचेगी। जहां श्री अमरापुर स्थान के संत सांई मोनू राम जी महाराज व संत मंडली द्वारा ज्योत प्रज्जवलन एवं झंडारोहण किया जाएगा।

मेला प्रमुख मुकेश कुमार लख्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसरोवर विराट सिंधु मेले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर जयपुर शहर में पहली बार आयोजित हो रहा इंडियन आइडल फेम मोहित शेवानी का लाइव कंसर्न आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस अवसर पर मशहूर कलाकार मोहित शेवानी अपने साथियों के साथ जर्नी ऑफ सिंधीज की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम सिंध, सिंधी और सिधिंयत पर केन्द्रित रहेगा।

मेला प्रमुख मुकेश कुमार लख्यानी ने बताया कि विराट सिंधु मेले में सिंधु संस्कृति को दर्शाती हुई अनेक झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के चित्र में रंग भरो प्रतियोगिता और सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर अप्रेल 2025 के बाद जन्मी नवजात बच्चियों का भी सम्मान किया जाएगा। सायं 7.15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

16 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले मानसरोवर विराट सिंधु मेला-2026 के पोस्टर का विमोचन श्री अमरापुर स्थान पर परम पूज्य सद्गुरू स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हआ। इस अवसर पर मेला संयोजक मुकेश कुमार लख्यानी ने गुरूदेव भगवान को मेले की जानकारी देते हुए बताया कि नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध सिंधु संस्कृति से रूबरू करवाने के उद्देश्य से हर साल मेले का सफल आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष अनेक नए आकर्षणों के साथ मेले के भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस अवसर पर समिति के मनोज तेजवानी, किशोर सचदेवा, अर्जुनदास चंदानी, प्रेम मेंघानी, मनोज लखवानी, जय कुमार, किशोर बाबा, मनोज आलवानी सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here