रामरंग होली फागोत्सव: भक्ति और संस्कृति के रंगों में सराबोर हुआ जयपुर

0
70

जयपुर। राजधानी जयपुर के अशोका क्लब जयपुर में रामरंग होली फाग उत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भक्ति, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के विविध रंगों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

गुरु रामचंद्र दास महाराज ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल रंगों का नहीं,बल्कि जीवन में आनंद,प्रेम और सकारात्मकता के संचार का पर्व है। उन्होंने संदेश दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी टेसू के फूलों जैसे प्राकृतिक रंगों से जीवन में उल्लास भरना ही होली का वास्तविक अर्थ है।

इस अवसर पर रामानंद मिशन के पंचसूत्र—सेवा,शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वावलंबन और संस्कार—पर विशेष प्रकाश डाला गया तथा इन्हें समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। स्वागत संबोधन में आईएएस श्रुति भारद्वाज ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए मिशन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। आईएएस के.के.पाठक ने श्रीकृष्ण भक्ति और फाग परंपरा को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया।

वहीं इस कार्यक्रम में विधायक कालीचरण सराफ एवं वित्त आयोज अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य आकर्षण ब्रज होली टीम द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली और मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही। जिसमें श्रद्धालु फाग भक्ति के रंग में रंग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here