घर में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

0
37

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी एसआई गिरवर सिंह ने बताया कि जगतपुरा के कुसुम विहार निवासी प्रेम देवी (54) पत्नी कमलेश मीणा ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें संभाला और गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जेएनयू अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जहर से मौत होना सामने आया है। हालांकि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला ने कौन-सा विषैला पदार्थ सेवन किया था। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here