जयपुर। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ राजस्थान सरपंच संघ के प्रमुख पदाधिकारियों ने होली खेली एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रोटोकॉल तोड़कर स्वयं के हाथों से सभी पदाधिकारियों के गुलाल अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
राजस्थान सरपंच संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि बुधवार को राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में संघ के प्रमुख पदाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे थे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बंसीडर गढ़वाल, कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व टोंक जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, संयोजक भागीरथ यादव, मुख्य महामंत्री शक्ति सिंह रावत, संयोजक कृष्ण मुरारी दिलावर, महेंद्र सिंह मझेवला, प्रवक्ता रामप्रसाद चौधरी, चित्तौड़ जिला अध्यक्ष गणेश साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण बिजानिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम गुप्ता बूंदी, सरपंच ज्ञानेंद्र चित्तौड़गढ़, प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह गौड़, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने सभी सरपंचों को बधाई देते हुए आगामी दिनों के लिए शुभकामनाएं दी।




















