सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में ‘पिंक वुमनिया’ फाग उत्सव का आयोजन

0
48
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month
Phalguna month begins, the pomp and show of Phag will last for a month

जयपुर। गौ सेवा व गौ-उत्पादों के साथ मनाया फाग उत्सव महिलाओं ने दिया प्राकृतिक जीवनशैली का संदेश जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जेएसजी एनआर संगिनी डायमंड की महिलाओं ने टोंक रोड सांगानेर की पिंजरापोल गौशाला स्थित सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में ‘पिंक वुमनिया’ फाग उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गौ-सेवा, गौ-आधारित उत्पादों और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगिनी सदस्यों ने फूलों की फाग खेलकर की। इसके बाद गीत-संगीत, मनोरंजक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिए। परी और उनकी सहेलियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी, वहीं सारिका जैन और सोनिया जैन ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

सनराइज ऑर्गेनिक्स एवं हैनीमैन चैरिटेबल मिशन सोसायटी के निदेशक डॉ. अतुल गुप्ता और मोनिका गुप्ता बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मधुरीमा जैन, सोनिया जैन, मीनाक्षी जैन, रश्मि जैन और सारिका जैन सहित कई प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन को सफल बनाने में जेएसजी एनआर संगिनी डायमंड की संगिनी समन्वयक मीना जैन, सह-समन्वयक आशा जैन और अंबिका जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here