जीओ और जीने दो संदेश के साथ रक्तदान शिविर आज

0
55
Blood donation camp today with the message of live and let live
Blood donation camp today with the message of live and let live

जयपुर। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में रविवार 8 मार्च को रक्तदान सेवा अभियान के द्वितीय चरण में शहर के छह स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

सभा अध्यक्ष सुभाष चंद जैन और महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि मार्च माह के प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य भगवान महावीर के ‘जीओ और जीने दो’ के संदेश को सार्थक करना है।

मुख्य संयोजक राजीव पाटनी ने बताया कि पूरे माह आयोजित शिविरों में 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा के अनुसार जयपुर के अलावा प्रदेश में सभा की शाखाओं द्वारा 15 स्थानों तथा जयपुर शहर में 36 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री यश कमल अजमेरा ने बताया कि आयोजन के लिए जयपुर शहर को 13 जोन में बांटकर 26 क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए हैं। शिविरों में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here