चेटीचंड पखवाड़े में सिंधी भगत का आयोजन में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

0
62
Devotees immersed in devotion at Sindhi Bhagat's event during Cheti Chand fortnight
Devotees immersed in devotion at Sindhi Bhagat's event during Cheti Chand fortnight

जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति महानगर जयपुर की ओर से पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार शाम नाहरी का नाका स्थित सिंधु नगर के सर्वानंद हॉल में सिंधी भगत का आयोजन किया गया।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र मूलचंदानी और महासचिव प्रमोद नावानी ने बताया कि कार्यक्रम में अजमेर की रवि भगत एंड पार्टी ने सिंधी भगत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम आयोजक नरेश कुमार मंघनानी और जितेंद्र लखवानी ने बताया कि रवि भगत ने सिंधी संस्कृति, भक्ति और लोक परंपराओं से जुड़ी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने “नाले अलख जे बेड़ो तार मुंहिजो…” और “मुहिजी बेड़ी अथई विच सीर ते…” जैसे भजनों से संगत को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

इस दौरान सिंधी समाज के महान संत भगत कंवर राम की ‘भगत’ परंपरा का भी स्मरण किया गया। बताया गया कि संत कंवर राम की भगत भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम थी, जिसके माध्यम से वे ईश्वर प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देते थे। उनकी भगत आज भी सिंधी समाज में श्रद्धा के साथ याद की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here