महिलाओं ने हाथ में तलवार थाम निकाली रैली

0
33
Women took out a rally holding swords in their hands
Women took out a rally holding swords in their hands

जयपुर। गायत्री परिवार के करधनी महिला मंडल की ओर से कालवाड़ रोड पर नारी जागरण रैली निकाली गई। रैली में घूमर नृत्य करती हुई युवतियां और महिलाएं तलवार-लाठी संचालन का प्रदर्शन करते हुए चल रही थीं। नारों ने वातावरण को जोशीला बना दिया। कुसुम सिंघल ने कहा कि अब समय आ गया है नारी अपना खोया गौरव प्राप्त करके रहेगी। नारी प्राप्त करके रहेगी

इस मौके पर गर्भ संस्कार की कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने नारी अस्मिता से जुड़ी कविताएं सुनाई। इस मौके पर फागोत्सव का आयोजन भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here