श्री श्याम कृपा मित्र मंडल का तृतीय वार्षिकोत्सव सम्पन्न

0
27
Shri Prembhaiya Festival begins with Abhishek and blowing of conch shells
Shri Prembhaiya Festival begins with Abhishek and blowing of conch shells

जयपुर। सिरसी रोड पांच्यावाला स्थित लक्ष्मी मैरिज गार्डन में श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई और भजन संध्या का आनंद लिया। श्री खाटू श्याम जी का भव्य दरबार सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अखंड ज्योत सेवा, इत्र वर्षा एवं छप्पन भोग के साथ बाबा को विशेष रूप से रिझाया गया। भजन संध्या के दौरान भक्त झूमते-नाचते नजर आए और पूरा परिसर श्याम नाम के जयकारों से गूंज उठा

उत्सव में बिहार के समस्तीपुर से पधारी मुख्य भजन प्रवाहक रेशमी शर्मा ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ कुमार गिरिराज, सौरव शर्मा, सागर शर्मा, सुनील शर्मा, शुभम शर्मा, कुमार दया, हरि नारायण शर्मा, हिमांशी कंडारा एवं अंकित खंडेलवाल ने भी बारी-बारी से श्याम बाबा का गुणगान कर भक्ति का वातावरण बना दिया। कार्यक्रम में विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य एवं सूरजगढ़ धाम से पधारे ओम प्रकाश इंदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here