महंगाई के विरोध में आप सड़कों पर: महिलाओं ने चूल्हा जलाकर जताया विरोध

0
69

जयपुर। लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के आसमान छूते दामों के विरोध में आम आदमी पार्टी जयपुर जिला द्वारा रविवार को बड़ी चौपड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच एवं संगठन महामंत्री संगीता गौड़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन में जयपुर जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं पार्टी की महिलाओं ने सड़क पर मिट्टी का चूल्हा जलाकर यह संदेश दिया कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण महिलाएं आधुनिक भारत में भी फिर से पुराने समय की ओर धकेली जा रही हैं। महिलाओं ने घर के बर्तनों को बजाकर भी सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार को तुरंत बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण कर आम जनता को राहत देनी चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर जनता के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here