नव संवत्सर पर ठाकुर जी सुनेंगे नव वर्ष पंचांग

0
47
On the occasion of the New Samvatsar, Thakur Ji will listen to the New Year Panchang.
On the occasion of the New Samvatsar, Thakur Ji will listen to the New Year Panchang.

जयपुर। ठिकाना मंदिर श्री राम चंद्र जी में आज से शुरू होने वाले नौ दिवसीय श्री राम जन्मोत्सव में नव संवत्सर के दिन श्री ठाकुर जी को मंदिर परिवार द्वारा नव पंचांग सुनाया जाएगा । महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि प्रातः मंगला के बाद नवरात्रा के कलश पूजन की जाएगी साथ में बाल भोग में मिश्री काली मिर्ची और नीम की कोपल का मिश्रित भोग लगाया जाएगा ।इस भोग का एक अलग ही महत्व है।

नीम और काली मिर्च स्वास्त व ताक़त के लिए और मिश्री मिठास के लिए । तीनों के मिश्रण से लेने से स्वस्थ लाभ होता है यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है।

सवाई मानसिंह के समय से पहले नव संवत् के दिन ठाकुर जी को भोग लगा कर पूरे राज्य में प्रसाद वितरण किया जाता था और मान्यता थी की इसको लेने से वर्ष भर बीमारी नहीं होती थी। मंदिर परिवार आज भी यह परंपरा निभाता आ रहा है।

महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि साथ ही शाम को 6 बजे से भक्त समाज द्वारा बधाई उत्सव एवम कीर्तन किया जाएगा और 20 मार्च को महिला भक्त समाज द्वारा श्री सीताजी को सिंजारा पुजाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here