श्री सरस निकुंज में दीक्षा महोत्सव आज

0
46
Initiation Festival at Sri Saras Nikunj today
Initiation Festival at Sri Saras Nikunj today

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित श्री शुक संप्रदाय की वैष्णव पीठ श्री सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज के सानिध्य में गुरुवार को नव संवत्सर पर राजभोग झांकी के साथ विक्रम संवत् का वार्षिक पंचांग विधिवत् रूप से ठाकुर जी श्री राधा सरस विहारी जू सरकार के श्रीचरणों में समर्पित किया गया। प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।

ठाकुरजी की पुष्पों से झांकी सजाकर बधाई गायन होगा। विशेष रूप से आचार्य महाप्रभु के दीक्षा प्राप्त करते हुए छाया चित्र का पूजन किया जाएगा। नव वर्ष के पंचांग और वार्षिक महोत्सव दीपिका का वितरण भी किया जाएगा। महामुनिंद्र शुकदेव महाराज ने आचार्य महाप्रभु श्यामचरण जी महाराज को दीक्षा प्रदान कर संप्रदाय की स्थापना की थी। इस उपलक्ष्य में यह दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here