आस्था के दीपों से जगमगाए 55 देवालय: धूमधाम से मनाया हिन्दू नववर्ष

0
62
55 temples lit with lamps of faith
55 temples lit with lamps of faith

जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष का स्वागत राजधानी में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शहरभर में धार्मिक आयोजनों की धूम रही और घर-घर पर ओम अंकित भगवा पताकाएं लहराती नजर आईं।

इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर गज वंदन, सामूहिक सूर्य वंदना और महाआरती जैसे आयोजन हुए। सोडाला, जोरावर सिंह गेट और गोपालपुरा में गज वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं सात स्थानों पर सामूहिक सूर्य वंदन किया गया।

शाम होते ही जयपुर के 55 से अधिक मंदिरों में सामूहिक महाआरती का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर दीपावली जैसा आलोकित हो उठा। हीरापुरा के रजनी विहार मंदिर, मालवीय नगर स्थित कैलगिरी रोड के शिव मंदिर, गोपालपुरा के शांति विहार शिव मंदिर, गोविंद नगर शिव मंदिर और भांकरोटा के शिव मंदिर सहित कई देवालयों में विशेष सजावट और रोशनी की गई।

पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच लोगों ने नववर्ष की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here