जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार से गलियों में रैकी कर महिलाओं की चेन तोड़ने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों से लूट की चेन व गिरोह के अन्य लोगों के बारे में गहनता से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के कब्जे से लूट की चेन बरामद ही है।
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि राजेश कंवर ने 15 मार्च को मामला दर्ज कराया था कि वो सुबह करीब साढ़े 7 बजे हनुमान नगर विस्तार स्थित दीक्षा मॉडल स्कूल के पास पैदल जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने उनके गले से करीब 18 ग्राम सोने की चेन तोड़ ली और कार में बैठकर साथियों के साथ फरार हो गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम ने तकनीकी संसाधन के आधार पर कुलदीप सोनी (18), आदिल कुरैशी उर्फ आफताब (19) और मोहम्मद मोईन (35) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि तीनों शातिर बदमाश कार से सुबह के समय शहर की गलियों में रैकी करते थे। गले में सोने की चेन पहने महिलाओं को अपना निशाना बनाते और मौका मिलते ही चेन छीनकर कार से भाग जाते थे।
चेन को बेचने के बाद मिले पैसों से नशा और मौज-मस्ती करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वो अलग-अलग थाना इलाकों में कई चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुके है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले शातिर प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है।
बताया जा रहा है की शातिर युवक ने अपने साथ काम करने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई महीने बीत जाने के बाद युवती ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया की युवती का आरोपी है की वो एक प्राईवेट कंपनी में जॉब करती थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई । युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और गाली-गलौच की। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी युवक को पोस्को एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।




















