देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार: हथियार सप्लायर भी पकड़ा

0
32

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले की जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि जोबनेर थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान नावां रोड पर एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विनोद कुमार उर्फ शेरा (20) निवासी मूंडवाड़ा, थाना फुलेरा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में विनोद ने बताया कि पिस्टल उसे विकास कुमार (18) निवासी प्रेमपुरा थाना रेनवाल से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमपुरा में दबिश देकर विकास कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों से हथियार की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में एएसआई बाबूलाल, एएसआई रमेशचंद, हेड कांस्टेबल छीतरमल तथा कांस्टेबल मोटाराम, राजेन्द्र कुमार और रविन्द्र सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here