बीएलओ आत्महत्या मामले में नया मोड़: सुपरवाइजर पर उकसाने का केस

0
65
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam
ACB filed case against 22 people including former minister in Jal Jeevan Mission scam

जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र में चार माह पहले हुए बीएलओ आत्महत्या प्रकरण में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता नानगराम जांगिड़ (69) निवासी धर्मपुरा (कालवाड़ रोड) ने बेटे मुकेश कुमार जांगिड़ (48) की आत्महत्या के लिए सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सुपरवाइजर सीताराम बुनकर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआई गोवर्धन सिंह के अनुसार, मुकेश कुमार 16 नवंबर 2025 को बिंदायका फाटक के पास बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नारी का बास में शिक्षक होने के साथ झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के रूप में कार्यरत था।

परिजनों के अनुसार वह रोज सुबह 4:30 बजे बीएलओ ड्यूटी के लिए निकलता था और भंभौरी व शिम्भुपुरा क्षेत्रों का कार्यभार संभाल रहा था। आरोप है कि सुपरवाइजर द्वारा लगातार काम का दबाव और सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

पुलिस जांच में मृतक की जेब से चाबियां, 500 रुपए और कुछ पर्चियों के साथ सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें एसआईआर कार्यक्रम के दबाव और सुपरवाइजर द्वारा बार-बार फोन कर प्रताड़ित करने का जिक्र है। सुसाइड नोट 13 नवंबर का बताया गया है, जबकि 16 नवंबर को उसने आत्महत्या कर ली। मामले में चार महीने बाद शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here