जयपुर। राजधानी जयपुर में सम्यक कंप्यूटर क्लासेस की ओर से एक भव्य मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न क्षेत्रों से आए 250 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला। जहां 85 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने सपनों को साकार करते हुए सफलतापूर्वक नौकरी प्राप्त की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सम्यक कंप्यूटर क्लासेस आज देशभर में अपनी 150 से अधिक शाखाओं के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। संस्थान द्वारा प्रत्येक माह नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों को निरंतर करियर अवसर मिलते रहें।
इस संस्थान में स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
जिसके अंतर्गत आधुनिक तकनीकों और एआई से जुड़े विभिन्न कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही आधुनिक तकनीकों के कोर्स जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग एवं अनेक एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं ताकि विद्यार्थी समय की मांग के अनुसार खुद को तैयार कर सकें।
संस्थान के प्रबंधन एवं प्लेसमेंट विभाग के कुशल मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्यक कंप्यूटर क्लासेस भविष्य में भी ऐसे ही आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्रदान करता रहेगा।




















