चालान की कार्रवाई करने पर ट्रैफिक पुलिस और वकील में बीच कहासुनी

0
75

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में स्थित रामनगर मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रैफिक पुलिकर्मी को वकील की गाड़ी रोक कर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई करना भारी पड़ गया। गुस्साए वकील और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जमकर नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद वकील के समर्थन में अन्य कई वकील आकर खड़े हो गए। मामला बढ़ता देख थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और आपसी समझाईश कर मामला शांत कराया।

थानाधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रामनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे अपनी ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने वकील की गाड़ी रोक ली और चालान करने का प्रयास किया। इस पर वकील आग बबूला हो गया और कॉल कर अपने अन्य कुछ साथियों को भी मौके पर बुला लिया। जिसके बाद दोनो के बीच करीब 10 मिनट तक काफी बहस हुई।

जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद दोनो पक्षों से समझाइश कर मामला शांत कराया गया। इस मामले में दोनो पक्षों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामला शांत होने के बाद यातायात सुचारु कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here