पंच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव में लक्ष्मी यज्ञ में श्री सूक्त से प्रदान की गई आहुतियां

0
47
Five-Day Hanumat Birth Celebration
Five-Day Hanumat Birth Celebration

जयपुर। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति की ओर से श्री खोले के हनुमान जी मंदिर में पंच दिवसीय हनुमत् जन्मोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को पं. देशराज के आचार्यतत्व में श्री लक्ष्मी यज्ञ हुआ। श्री सूक्त से आहुतियां प्रदान की गई। गाय के दूध से बनी खीर से विशेष आहुतियां प्रदान की गई। दस दिग्पाल, क्षेत्रपाल की पूजा-अर्चना कर उनके निमित्त बलिदान किया गया।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने यजमानों के साथ सभी के मनोरथ पूर्ण हो इस भाव से नारियल गिरी गोले से पूर्णाहुति की। शाम को पदमश्री से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यागना गुलाबो सपेरा ने साथी कलाकारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर भजन संध्या भी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here