ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान: ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतिभागियों का भव्य गेट-टुगेदर

0
52
Blackrock Miss Glam Rajasthan
Blackrock Miss Glam Rajasthan

जयपुर। राजधानी में “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन-1” के टॉप 100 सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए वेलकम पार्टी एवं गेट-टुगेदर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर चयनित प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजक पवन टांक एवं कीर्ति टांक ने बताया कि यह पेजेंट इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पिछले पांच दिनों से प्रतिभागियों के लिए ग्रूमिंग सेशन आयोजित किए गए, जिनमें वॉक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, स्टाइलिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, डिक्शन और आत्मविश्वास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों एवं प्रोफेशनल मॉडल्स ने प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 3 से 5 अप्रैल के बीच मानसरोवर स्थित अनंत महल में आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को तीन स्कूटी सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश चंद्र ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए समर्पण, धैर्य और निरंतर मेहनत को आवश्यक बताया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि ऐसे मंच प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here