राजस्थान फिजियो समिट–2026 का आगाज, देशभर के विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों पर की चर्चा

0
65
Inauguration of the Rajasthan Physio Summit – 2026
Inauguration of the Rajasthan Physio Summit – 2026

जयपुर। राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सोमवार से दो दिवसीय “राजस्थान फिजियो समिट–2026” का शुभारंभ हुआ। “फिजियोथेरेपी से फिजियोपैथी” थीम पर आयोजित इस समिट के पहले दिन देशभर से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और छात्रों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

उद्घाटन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने फिजियोथेरेपी के बदलते स्वरूप, आधुनिक तकनीकों और स्वास्थ्य क्षेत्र में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

समिट के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने रिसर्च, क्लिनिकल प्रैक्टिस और नई उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिभागियों ने सवाल-जवाब के माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आयोजकों ने बताया कि समिट का उद्देश्य फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना है। दिनभर चले सत्रों ने प्रतिभागियों को नई जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here