अंशिका गुप्ता ने जीता मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का विनिंग टाइटल

0
54
Anshika Gupta Wins the Miss Glam Rajasthan 2026 Title
Anshika Gupta Wins the Miss Glam Rajasthan 2026 Title

जयपुर। राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन-1” के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया गया। पहले ही सीजन में इस ब्यूटी पेजेंट ने बड़े मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई, जहां टॉप-40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने रैंप पर डिजाइनर कलेक्शन पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि इस पेजेंट का आयोजन मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। विभिन्न चरणों के बाद चयनित टॉप-40 मॉडल्स ने ग्रैंड फिनाले में चार फैशन सीक्वेंस में अपनी प्रतिभा दिखाई।

फैशन शो में वेस्टर्न आउटफिट्स का कलेक्शन वीरा लेबल बाय पीनल, डिजाइनर लहंगा कलेक्शन प्रीत कलेक्शन बाय ललित, साड़ी कलेक्शन रंगोली साड़ीज बाय संकल्प तथा बेला बीचवियर आउटफिट्स बाय ताहीर द्वारा प्रस्तुत किया गया। मॉडल्स का मेकओवर लैक्मे अकादमी लालकोठी ने किया, वहीं एसबीजे ज्वेलरी बाय बुलबुल अग्रवाल की आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने रैंप की शोभा बढ़ाई।

फिनाले में जूरी मेंबर के रूप में मिस इंडिया ग्लैम की विनर्स सौम्या गुप्ता, तन्नू सोलंकी, ख्वाहिश नायक, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश सैनी, तमन्ना राव, हर्षिता वर्मा, नंदिनी परिहार, तमन्ना सारनानी, शीतल विश्वकर्मा, रिंकू चौधरी, हीना नामवानी और मुस्कान विजय मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जगदीश चंद्र उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में सफारी होटल्स के ऑनर पवन गोयल, अनंत महल रिसॉर्ट के जीएम लोकेंद्र सिंह, ब्लैकरॉक ऑनर अमित सरीन और क्लब टेडी ऑनर अश्विन बेनीवाल शामिल रहे।

प्रतियोगिता में अंशिका गुप्ता ने “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” का खिताब अपने नाम किया। वहीं बुशरा खान को आइकन, हर्षिता पाण्डेय को टीन विनर और कामना राजपुरोहित को ब्रांड एम्बेसडर चुना गया। इन विजेताओं को इंडिया ग्लैम की ओर से स्कूटी प्रदान की गई।

अन्य विजेताओं में सौम्या सक्सेना (रूबी), दीपाली भाटिया (डायमंड), कविता सैनी (एमरल्ड) और पूनम चौधरी (जयपुर) शामिल रहीं। सात रनरअप के रूप में चेष्टा वर्मा, कीर्ति भार्गव, अनुष्का नारनोलिया, तन्नू रावत, रितु शर्मा, इशा भट्ट और विदिशा यादव का चयन हुआ। इसके अलावा पूजा टक्कर, दिव्या चौधरी, निकिता वैष्णव, पूनम चौधरी, करीना सरनानी, अनुष्का वर्मा और माही शर्मा को ‘स्टार’ का खिताब दिया गया, जबकि अन्य 20 प्रतिभागियों को सब-टाइटल से सम्मानित किया गया।

सभी टॉप-40 प्रतिभागियों को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, कैश प्राइज सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजकों के अनुसार यह पेजेंट अपने पहले ही सीजन में रिकॉर्ड एंट्री, भव्य आयोजन और सुरक्षित वातावरण के साथ राजस्थान का एक बड़ा मंच बनकर उभरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here