श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति का प्रथम वार्षिक उत्सव 12 अप्रैल को

0
63
First Annual Celebration of Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti on April 12th
First Annual Celebration of Shri Shyam Gau Seva Parivar Samiti on April 12th

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रथम वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति के पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लगातार जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से संपर्क कर रहे हैं तथा पोस्टर विमोचन के माध्यम से आमंत्रण दे रहे हैं।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया कि 12 अप्रैल को मुहाना मंडी रोड स्थित मंगलम पैलेस में प्रथम वार्षिक उत्सव एवं श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इसी क्रम में समिति के सदस्यों ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और पोस्टर का विमोचन करवाया। इनमें जयपुर सांसद मंजू शर्मा, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, सहीराम मीणा (पूर्व नार्को टेक कमिश्नर) एवं मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा मुहाना थानाधिकारी भूपेंद्र सिंह को भी कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया गया। समिति के अनुसार आयोजन के दौरान भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here