पटवारी बारह हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
39

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए राजस्व पटवारी प्रदीप कुमार को बारह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी हनुमानगढ़ इकाई द्वारा की गई।

एसीबी पुलिस महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पटवारी प्रदीप कुमार,जो पटवार मंडल जबरासर (तहसील नोहर) में कार्यरत है। परिवादी के पिता और चाचा के नाम वसीयत के आधार पर इंतकाल दर्ज करने के बदले पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस भूवण भूषण यादव के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इस दौरान एसीबी हनुमानगढ़ की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को बारह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here