
जयपुर। पांच तीर्थंकरों के जन्म कल्याणक का स्थान अयोध्या तीर्थ की ऋषभदेव भगवान जन्मस्थली पर आयोजित अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 50वे राष्ट्रीय स्वर्ण जयंती महोत्सव एवं अवार्ड समर्पण उत्सव 2026 में परम पूज्या राष्ट्र गौरव ज्ञानमती माताजी के मंगल पावन सानिध्य में जयपुर राजस्थान की प्रतापनगर शाखा को समस्त भारतवर्ष की 300 से अधिक शाखाओं में से आउटस्टैंडिंग कार्यो के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं प्रथम पुरस्कार स्वरूप प्रतापनगर शाखा को 51000 का इनाम भी मोमेंटो के साथ प्रदान किया गया।
प्रतापनगर शाखा से यह सम्मान ग्रहण करने मुख्य रूप से शाखा के अध्यक्ष अनिल – अल्का पाटनी, संरक्षक राजकुमार – कनक सेठी, मुख्य समन्वयक प्रदीप- रानू काला, मीनाक्षी पाटनी, ज्ञानचंद – स्नेहलता जैन, कमलेश – अरुणा पाटनी, विजय – नलिनी कटारिया, विपिन- शिवानी कटारिया, राजेश – चेतना बाकलीवाल, महावीर- मंजू पाटनी, राकेश- अनिता जैन, संजय- नीलम जैन, अजित अशोक जैन, रामपाल जैन आदि शाखा के पदाधिकारी सदस्य मंच पर सम्मान ग्रहण करने उपस्थित रहे।
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर युवा परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि युवा परिषद की शाखा के सभी पदाधिकारियों सदस्यों ने नाचते गाते हुए कार्यक्रम को भक्तिमयी बना दिया । जिससे कार्यक्रम का माहौल हर्ष उल्लास से महक उठा।
पूज्य गुरुमां ज्ञानमती माताजी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित देशभर की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों को यूँही हरदम समाजपथ पर अग्रसर रहकर सामाजिक सरोकारों के कार्यो को बढ़चढ़कर करते रहने का संकल्प दिलाया एवम सभी को बेहतर कार्यो के लिए अवार्ड विजेता बनने पर मंगलमयी आशीर्वाद से स्वर्णिम शुशोभित किया।
कार्यक्रम में प्रतापनगर शाखा के अध्यक्ष अनिल पाटनी ने आगामी वर्ष में किये जाने धार्मिक सरोकारों सामाजिक सेवापथ सम्बंधित कार्यक्रमो के बारे में अपने विचार मंच के माध्यम से धरा पटल पर रखे एवम समस्त जन का आउटस्टैंडिंग अवार्ड हेतु चुनने पर सभी का ह्र्दयपथ से धन्य धन्य आभार व्यक्त किया।



















